बाढ़ से पीड़ित लोगो को राहत वितरण करने जाने में एक जवान युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना गाजोल के अलाल के पाँच पारा के ८१ नम्बर रास्ट्रीय सड़क में हुई है। मृतक का नाम प्रसनजित कर्मकार उर्फ़ बाप्पा है। मृतक का घर गाजोल के विवेकानंद पल्ली में है। इनके घरो में इनके माता,पिता ,भाई, एवं एक बहन रहते है। बाप्पा की सादी दो वर्ष पहले हुई है। यह पता चला है कि शुक्रवार के दिन बाप्पा गाजोल से एक ट्रक में बाढ़ से पीड़ित लोगो के लिए उनकी राहत की कुछ सामिग्री लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे थे। आधे रास्ते में बाप्पा चलती ट्रक से फिसल कर गिर रहे थे की उनका सिर ट्रक के पहिये से टकरा गई और वे बुरी तरह घायल हो गए। बाप्पा की इस खुनी हालत को देख कर बाकी लोग उसे गाजोल के ग्रामीण अस्पताल में ले गए। वहाँ के डॉक्टर उनकी गंभीर हालत को देख कर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। जब उनकी शारीरिक हालत और भी ख़राब होने लगा तो उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया। कोलकाता के रास्ते में फरक्का के निकट के क्षेत्रों में लगभग १०:१५ मिनट में उनकी निधन हो गई। उनकी मृत्यु में जुटे उनके शोक परिवार एवं स्थानीय लोग।
মালদা